आंधी तूफान ने जामुड़िया में किया भारी नुकसान





जामुड़िया :सोमवार अपरान्ह आंधी तूफान एवं भारी वारिश के कारण लोगों को तो थोड़ी राहत मिली लेकिन जामुड़िया मे इस भारी बारिश और तेज आंधी के कारण पेड़ , बिजली के खंभे एवं आधा दर्जन घर गिरे गये. चाकदोला मोड़ से जामुड़िया जाने वाली मुख्य सड़क पर आँधी ओर तुफान के कारण बड़े-बड़े पुराने वृक्ष सड़क के ऊपर गिर गए जिसके कारण इस रास्ते पर यातायात ठप हो गया .सड़क के ऊपर बिजली के खंभे गिर जाने के कारण कई घरों के बिजली गुल हो गई .चाकदोला मोड़ कृष्णा नगर ईसीएल के क्वार्टरों के ऊपर बड़े-बड़े पुराने वृक्ष गिर गए जिससे घरों में काफी नुकसान हुआ है, एक घर के समीप मारुति ओमनी वैन के ऊपर वृक्ष गिर जाने के कारण मारुति वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं स्थानीय युवक मुकेश माहतो ने बताया कि अचानक से आंधी इतनी तेज आई की किसी को समझ में नहीं आया इस तेज आंधी के कारण सड़क के ऊपर पुराने बड़े-बड़े पेड़ गिरे हुए हैं. करीब यहां के आधा दर्जनो घरों में नुकसान पहुंचा है कई घरों के ऊपर पेड़ गिर गए हैं जिसके कारण घर काफी क्षतिग्रस्त हो गया है अभी तक किसी भी व्यक्ति को तो कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बिजली के खंभे काफी संख्या में गिर गए हैं जिसके कारण सड़क पर तारों का गुच्छा नजर आ रहा है. यातायात पूरी तरह से बंधित हो गया है. मौके पर केन्दा फाड़ी की पुलिस पहुंची हुई है .स्थानीय लोगों के द्वारा पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया जा रहा है. बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं, और तारों को खोलकर सुरक्षित जगह पर रख रहे हैं .जिस तरह से बड़े-बड़े पेड़ गिरे हुए हैं, इसे काटने में कई घंटे लगेंगे स्थानीय लोग एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से डटी हुई है एवं पेड़ों का हटाने का कार्य जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल