विधायक अग्निमित्रा पाल ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में किया चुनाव प्रचार







 जामुड़िया: पंचायत चुनाव के दिन की घोषणा होने के बाद पहली बार भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने जामुड़िया ब्लाक दो में चुनाव प्रचार आज शुरू किया गया. शनिवार को उन्होंने यह चुनाव प्रचार जामुड़िया के हिजलगोड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत बाडूल गांव में भाजपा प्रत्याशियों को पंचायत चुनाव में जीत दिलाने की अपील की. पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार बढ़ा रही है .नामांकन के दौरान सत्ता दल के आतंक के कारण जामुड़िया में 112 ग्राम सभाओं में से केवल 32 वहीं समिति में केवल 18 नामांकन पत्र जमा करने में कामयाब रहे ,हालांकि शुक्रवार को श्यामला इलाके में दीवार लेखन के समय जामुड़िया मंडल दो में भाजपा अध्यक्ष रमेश घोष समेत तीन लोगों को जामुड़िया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में बुरी तरह पीटा गया ,उनके सक्रिय समर्थकों को घर-घर जाकर धमकाया जा रहा है, फिर भी भाजपा इस पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी, वहीं जामुड़िया ब्लॉक नंबर दो तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने कहा अग्निमित्रापॉल बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. कल श्यामला क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल की दीवार लिख रहे थे. वह उस समय उस रास्ते से गुजर रहा था जब मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने इसका विरोध किया. इसके बाद उन्हें और उनके दो साथियों को रमेश घोष और उनके साथियों ने पीटा. सिद्धार्थ ने कहा कि बीजेपी नेत्री अग्निमित्रा पॉल इलाके में शांति खत्म करने के लिए झूठे आरोप लगा रही है, ताकि इस चुनाव से पहले इस इलाके में अशांति का माहौल हो.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात