आंधी तुफान के कारण बिजली हुई ठप्प,बिजली की मांग को लेकर लोगो ने किया रास्ता अवरोध





 जामुड़िया : जामुड़िया ब्लाक दो स्थित कृष्णा नगर मोड़ इलाके में बीते सोमवार को भारी बारिश और तेज आंधी तूफ़ान के कारण कई घर बुरी तरह से क्षती ग्रस्त हो गए. बिजली के खम्भे और बड़े बड़े पेड़ टूट कर सड़क पर गिर जाने के कारण सड़क पर परिवहन की आवाजाई ठप हो गई थी. मंगलवार को सुबह से ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. खबर के अनुसार स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जामुड़िया से चाकदोला मोड़ के मुख्य सड़क को करीब एक घंटे तक अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया गया. स्थानीय युवक गब्बर मियां ने बताया की सोमवार से ना ही राज्य सरकार की बिजली है ना ही ईसीएल की बिजली है. इस तपती गर्मी मे बिजली नहीं होने के कारण यहां के लोगो का बुरा हाल है . बिजली अधिकारी के तरफ से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है. करीब चार बिजली के खंभे टूट गए. बड़े बड़े पेड़ गिरने से सात घर पूरी तरह से नष्ट हो गए इस पूरी घटना को लेकर प्रशासन की ओर से कल से कोई नहीं अधिकारी नहीं आया है ,और कोई व्यवस्था भी नहीं की गई. बड़े पेड़ों की डालियां गिरने से सड़क से स्थानीय निवासी को आनाजाना बेहाल हो गया है . स्थानीय लोगों ने विरोध में इस सड़क को जाम करके बिजली और क्षतिग्रस्त घरों को निर्माण के लिए मांग की गई है. मौक़े पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन दिया फिर जाकर सड़क अवरोध को समाप्त किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात