जामुड़िया - रथयात्रा के अवसर पर जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या सात स्थित इकड़ा चंडीपुर फुटबॉल मैदान इलाके के ग्राम निवासी के सहयोग से दो दिवसीय हरिनाम भागवत पाठ आयोजन किया गया. मंगलवार की संध्या जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने प्रदीप जलाकर इस भागवत पाठ का शुभारम्भ किया. यह भागवत कथा वाचक वृंदावन से आये कंचना देवी,जश्मीर सिंह एवं कौशिक अधिकारी द्वारा किया जा रहा है. इस भागवत पाठ के तीसरे तीन मुफ्त स्वस्थय जाँच एवं निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें इस ग्राम एवं आस पास के इलाके के सैकड़ों जरूरत मंद भाग लेंगे. इस भागवत कथा के मौके परजामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि यह भागवत कथा का आयोजन बहुत ही शुभ अवसर पर किया जा रहा है, इस तरह का कार्य समय समय पर सभी इलाकों में होना चाहिए ,ताकि हमारी संसकृति का ओर भी सभी क्षेत्रों में बिकास हो सके, ओर सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि यहाँ पर एक निशुल्क स्वस्थय जाँच शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है. अपने लिए तो सब जीते है लेकिन जो दूसरे के लिए इस तरह का समाजिक कार्य करता है यह समाज के लिए बहुत ही गर्व का विषय है. यहाँ के लोगों ने इस जगह पर स्थाई एक मंच की माँग की है, विधायक कोटे से एक मंच का निर्माण करवाया जाएगा. इस मौके पर इस वार्ड के पार्षद सुष्मिता बाऊरी ,सजल चटर्जी ,आशीष घोष, देवदास घोष ,तनमय घोष, उज्जवल चौधरी ,डाक्टर डीपी राॅय चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ