रानीगंज -ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने नवीनीकृत अभिकर्ता कार्यालय का उद्घाटन किया. ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ समय से नॉर्थ सियारसोल ओसीपी के अभिकर्ता कार्यालय के नवीनीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जिसे देखते हुए इसे नवीनीकृत किया गया, जिसका उद्घाटन आज क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने किया.इस मौक़े पर उनके साथ अभिकर्ता अमित कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी, कोलियरी प्रबंधक अशोक कर्मकार व इकाई कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य कर्मी व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे.





0 टिप्पणियाँ