चुरुलिया ग्राम पंचायत के टीएमसी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा



 जामुड़िया- रविवार को चुरूलिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया. सभा में मुख्य रूप से अतिथि के तौर पर तृणमूल सांसद प्रतिमा मंडल ,जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी जिला परिषद उम्मीदवार लतिफा काजी‌ के अलावा चुरूलिया पंचायत क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के द्वारा पंचायत सदस्य एवं समिति उम्मीदवार सभा में उपस्थित थे.

 इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि यहां पर कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, लेकिन लोगों का कहना है कि यहां पर से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी को ही मत मिलेंगे ,क्योंकि ममता बनर्जी के नेतृत्व में जो काम हुआ है. उसकी वजह से और कोई उम्मीदवार जनता के मन में जगह नहीं बना सकता. उन्होंने कहा कि एकमात्र ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस ही लोगों के साथ है ,और यही वजह है कि यहां की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाले पंचायत चुनाव में वह तृणमूल कांग्रेस का ही समर्थन करेंगे.

वहीं तृणमूल सांसद प्रतिमा मंडल ने कहा कि आज वह यहां पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर आईं हैं. ममता बनर्जी ने उनको निर्देश दिया है कि जामुड़िया से विधायक हरेराम सिंह ने 44 सालों के कुशासन को परास्त कर जो इतिहास बनाया है. आने वाले पंचायत चुनाव में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है ,और पंचायत चुनाव में खड़े टीएमसी उम्मीदवारों का समर्थन करें इसलिए वह यहां आई हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन