अभिषेक बनर्जी के रोड शो को लेकर प्रखंड में तैयारियां जोरों पर





सालानपुर-अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के शुक्रवार सालानपुर प्रखंड में होने वाले रोड शो को लेकर प्रशासन एंव तृणमूल कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। बता दे कि अभिषेक बनर्जी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूल प्रत्याशियों के समर्थन में पहली बार क्षेत्र में रोड शो करेंगे। वही उनके रोड शो को लेकर प्रखंड तृणमूल कार्यकर्ताओं एंव समर्थको में भरपूर उत्सह है। अभिषेक बनर्जी के स्वागत के लिऐ क्षेत्र में सभी जगहों पर पार्टी के झंडे एंव स्वागत बैनर लगाया जा रहा है। तृणमूल सूत्रों के अनुसार अभिषेक बनर्जी शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड के हिंदुस्तान कैबल्स फुटबाल मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे । जिसके बाद वहां से वो रूपनारायणपुर डीएभी स्कूल कार से जायँगे। जहाँ से रोड शो शुरू करते हुये अभिषेक बनर्जी कार से ही ऊपर निकल कर रोड शो करते हुये रूपनारायणपुर बाजार होते हुये अमडंगा मोड़ तक रोड शो करेंगे। रोड शो के अंत में वह भीड़ को सम्बोधित भी कर सकते है ऐसा बताया जा रहा है। वही तैयारियों को लेकर हेलीकॉप्टर उतरने के लिये बनाये गये हेलीपैड का जायजा लेने सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी एंव तृणमूल नेता भोला सिंह मौके पर पहुँचे। जहाँ पर सभी सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिऐ आज से ही क्षेत्र में पुलिस प्रशासन सक्रीय भूमिका में दिख रही है। हेलीपैड वाले स्थान समेत रोड शो वाले मार्ग में पुलिस बल की तैनात की जा रही है। बताया जा रहा है सुरक्षा व्यवस्था के लिये एंव भीड़ को नियंत्रित करने के लिये शुक्रवार सुबह से ही रूपनारायणपुर बाउरी पारा के पहले ही बेरिकेटिंग कर वाहनों को प्रवेश पर रोक लगा दी जायेगी। एंव पूरे क्षेत्र में भरी संख्या में पुलिस बल एंव रेफ बल को तैनात किया जायेगा। तृणमूल कांग्रेस नेता भोला सिंह ने बताया कि हमारे महासचिव अभिषेक बनर्जी के आगमन को लेकर क्षेत्र में बहुत खुशी है। हमारा प्रयास है की यह रोड शो ऐतिहासिक हो। क्षेत्र के लोग हमारे प्रिय नेता के स्वागत के लिये बेसब्री से इंतजार कर रहै है। उन्होंने ने कहा कि इसके अलावा पार्टी की ओर से सारी व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता