मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, तीन जीलों एवं एक महकमा अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा होगा रक्त





आसनसोल : शिल्पांचल की विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद इन दिनों समाजिक और धार्मिक कार्यों काफी व्यस्त हैं। उनके द्वारा पिछले 24 दिनों से जल ही जीवन है कि मंत्र के साथ गर्मी से तपती शिल्पांचल वासियों को शीतल पेय जल पिलाने का कार्यक्रम चल रहा है। वही प्रसाद के द्वारा रविवार यानी 4 जून को मेगा रक्तदान,स्वस्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह रक्तदान शिविर पश्चिम बर्दवान जिले में अपना एक रिकॉर्डिंग स्थापित करेगी। रक्तदान शिविर में बांकुड़ा,पुरूलिया,आसनसोल जिला अस्पताल और रघुनाथपुर महकमा अस्पताल के ब्लड बैंकों में इस शिविर से एकत्रित रक्त को जमा किया जाएगा। वही स्वास्थ जांच  शिविर में कोलकाता से विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ 14 डॉक्टर  स्वास्थ जांच करेंगे।साथ ही आंख जांच जांच शिविर का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान लोगों को मुफ्त दवा भी वितरण किया जाएगा। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संध्या 6:00 बजे से इस्कान मंदिर के कलाकारों के द्वारा जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा इसकी कार्यक्रम के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कि जा रही है। तैयारी की निगरानी स्वयं कृष्णा प्रसाद के द्वारा की जा रही है।  इसकी जानकारी कृष्णा प्रसाद ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता