जामुड़िया : इसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया के नींघा कोलियरी में इस भीषण गर्मी में दो ट्रांसफॉर्मर जल जाने से मजदूरों में प्रबन्धन के विरुद्ध भारी नराजगी देखी जा रही है. जब से श्रीपुर एरिया का विलय सातग्राम में किया गया है .तब से लगातार बिजली की समस्या देखी जा रही है .लगातार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं .इस विषय को लेकर प्रबंधन का ध्यान नहीं जा रहा है. सड़क मरम्मत से लेकर श्रमिकों का क्वार्टर रिपेयरिंग सभी ठप पड़े हुए हैं. सभी सुविधा से श्रमिक वंचित हो रहे हैं. वही निंघा खदान समूह के प्रबंधन सोए हुए हैं. इंटक के क्षेत्रीय सचिव मुक्तिनाथ दुबे ने बताया बीते कुछ दिन पहले निंघा के सब्जी पट्टी इलाके एक ट्रांसफार्मर जल गया था. उसके बदले ट्रांसफॉर्मर दिया गया था ,लेकिन तीन दिनो के भीतर ही वह ट्रांसफॉर्मर भी जल गया है .साथ ही नींघा कोलियरी का एक और फिल्टर प्लांट का भी इतने दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुवा है. प्रबंधन ट्रांसफर देने के बजाय दोनों हाथ उठाकर चुपचाप बैठ गई है . श्रमिक के परिवार बच्चों से लेकर बड़ों तक इस भीषण गर्मी में मर रहे हैं इस तपती गर्मी में जहां पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया है किस तरह से दिन और रात गुजार रहे हैं. यह उन्हीं को पता है ईसीएल के अधिकारी श्रमिकों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं .अगर अधिकारियों की बात करें तो जितने भी अधिकारी रहते हैं. वह अपने सुख सुविधा के लिए अलग से बिजली की व्यवस्था कर रखी है. उनके परिवार और वह मौज कर रहे हैं. श्रमिकों से उनका कोई लेना देना नहीं है जहां श्रमिकों का वेतन से एक परसेंट बिजली के बिल के रूप में काटा जाता है ,परंतु उनको बिजली के रूप में कोई भी सुविधा नहीं मिलती है. इस घटना को लेकर हम लोगों ने शुक्रवार को निंघा कोलियरी के प्रबंधन को घेरा था उनको साफ शब्दों में कहा गया था की सभी श्रमिकों को चौबीस घंटे बिजली का प्रबंध किया जाए, नहीं तो एक परसेंट बिजली बिल श्रमिकों का वापस किया जाए .अगर प्रबंधन सक्षम नहीं होती है तो हम लोगों को एनओसी दे दिया जाए ,ताकि खुद से ही बिजली की दूसरी कंपनी से व्यवस्था कर लेंगे .नींघा कोलियरी की बिजली से अवैध रूप से छोटे-छोटे लघु उद्योग चल रहे हैं. लेकिन श्रमिकों को बिजली मुहैया नहीं हो रही है हम लोगों ने बार-बार प्रबंधन को बिजली चोरी करने के वालो के विरुद्ध में कार्रवाई करने के लिए कहा था, लेकिन प्रबंधन एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देती है हम लोगो ने प्रबंधन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है अगर प्रबंधन चौबीस घंटे बिजली के मुहैया नहीं करती है तो हम हम लोग इसके लिए बड़ा आंदोलन करेंगे. इस संबंध में निंघा खदान के पर्सनल मैनेजर अजीत कुमार मजूमदार ने बताया कि इस बार बिजली के अवैध रूप से किए गए कनेक्शन को काटा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस बार अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेने वाले के विरुद्ध एफआईआर किया जाएगा. इस विषय को लेकर श्रम संगठन के साथ बैठक करके निर्णय किया गया है हम लोग श्रमिकों को चौबीस घंटे बिजली मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए अब लगातार बिजली चोरी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.इस मौक़े पर निंघा कोलियरी के पीएम अजीत कुमार मजूमदार, प्रशानत घोष अभियंता राहुल कुमार मुक्तिनाथ दुबे, सोमनाथ चटर्जी, अभय सिंह सीयाराम साव, बिस्वानाथ बनर्जी विजय सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेश नोनिया, किशोर थोर, मनोज चौबे, कृष्णा पासवान अजगरअली खान ओम प्रकाश महतो विनय झा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.