जामुड़िया - नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित 'कोल मिनिस्टर्स पुरस्कार वितरण समारोह : 2022-23' का सीधा प्रसारण कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया, जहाँ क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उक्त समारोह देखा. ग़ौरतलब है कि उक्त समारोह में ईआरपी क्रियान्वयन के लिए ईसीएल को सम्मानित किया गया.ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पंडा, निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि राय व महाप्रबंधक (प्रणाली) श्री पी. आर. भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप से माननीय कोयला मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के करकमलों से पुरस्कार ग्रहण किया. वहीं, भिन्न-भिन्न श्रेणियों में ईसीएल के महाप्रबंधक (सोनपुर बजारी) श्री आनंद मोहन, महाप्रबंधक (बन्कोला) श्री संजय कुमार साहू व तत्कालीन महाप्रबंधक (सोदपुर) श्री ए. एन. नायक को भी माननीय मंत्री महोदय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस बारे में कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि ईसीएल को कोल मिनिस्टर्स पुरस्कार मिलना गौरव की बात है और यह गौरव क्षेत्र के सभी लोग महसूस करें ,इसी उद्देश्य के साथ यह सीधा प्रसारण किया गया. उन्होंने पुरस्कार जीतने वाले सभी गणमान्यों को बधाई भी प्रेषित की.


0 टिप्पणियाँ