चोरी के स्कूटी के साथ दो गिरफ्तार



जामुड़िया : जामुड़िया थाना के केंदा फांड़ी पुलिस को स्कूटी चोरी के एक मामले में सफलता मिली . पुलिस सूत्रों के अनुसार खास केन्दा के कैंटीन पाड़ा निवासी महेंद्र राजभर इस महीने की 23 तारीख को अपने घर के अंदर से हीरो मेस्ट्रो स्कूटी नंबर WB38AT-5178 गायब हो गई थी, जिसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी गई थी. महेंद्र राजभर की शिकायत पर केंदा पुलिस ने पड़ोस के मुकुल दास (24) और खास केंदा सिनेमा मोहल्ले के रहने वाले छोटन बाउरी (22) को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया.पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली और चोरी हुआ स्कूटर कल रात उनके घर के बगल में एक आवास से बरामद किया गया.गाड़ी के मालिक महेंद्र राजभर ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर गये थे 22 तारीख की रात वह घर लौटा ओर उसने देखा कि उसके कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और उसकी स्कूटी गायब है.अगले दिन उसने केंदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज किया.उन्होंने इस कार्य के लिए पुलिस की सराहना की क्योंकि पुलिस ने तुरंत जांच की और उनका स्कूटर बरामद कर उन्हे दे दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता