आसनसोल : रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रीन सिटी की ओर से शनिवार को जीटी रोड के किनारे स्थित शनि मंदिर के निकट एक वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन हुआ। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, आसनसोल दक्षिण थाना के प्रभारी कौशिक कुंडू सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। इन्होंने संयुक्त रूप से इस वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर आमंत्रित सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए सभी आमंत्रित अतिथियों ने रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रीन सिटी द्वारा वाटर कूलर मशीन लगाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रचंड गर्मी में लोगों को जरूरत के काम से घर से बाहर निकलना पड़ता है ऐसे में अगर इस तरह से उनको ठंडा पानी पीने को मिल जाए तो उनके लिए यह बड़ी राहत होगी। साथ ही उन्होंने बढ़ती गर्मी से स्थाई समाधान के लिए पेड़ लगाने पर बल दिया उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों को शहर में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और उनको बड़ा करने की तरफ ध्यान देना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ