फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप





आसनसोल -आसनसोल के नार्थ थाना अंतर्गत श्रीनगर इलाके में घर मे फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप। मामल बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि सालानपुर थाना के नकराजोड़िया निवासी सत्यनारायण महार की पुत्री सोनिया महारा की शादी 7 महीने पहले साल 2022 में आसनसोल अंतर्गत श्रीनगर निवासी सुरेश दास के पुत्र रोहित दास से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनिया का पति एंव परिजन युवती पर ओर अधिक दहेज देने एंव बदसूरत होने का ताना देते थे। परिजनों ने बताया कि पति रोहित दास बाइक समेत अन्य चीजों की निरंतन मांग करता एंव सोनिया को प्रताड़ित करता था। मृत युवती के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रोहित के एक परिजन ने उन्हें फोन कर के जानकारी दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। खबर पा कर सोनिया के ससुराल पहुँचे परिजनों ने देखा कि वहां ताला बंद है । उन्हें पता चला कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। वही मामले को लेकर विवाहिता मृतक सोनिया के परिजनों का आरोप है कि रोहित एंव उनके परिवार के लोगो ने उनकी बेटी को मार कर रस्सी से टांग दिया है। हालाँकि मामले में पुलिस ने मृत युवती के पति रोहित दास से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही घटना के बाद से ही रोहित के परिजन घर मे नही है। इधर युवती की मृत्यु के बाद से ही ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता