हरालडीही माझी ही मापजी आता कि और से हुल दिवस पर निकाली गयी रैली



रानीगंज- हुल दिवस के मौके पर आज पूरे देश के साथ साथ रानीगंज में भी विभिन्न स्थानों पर आदिवासियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रानीगंज के सियारसोल के लायका मैदान से आदिवासियों की तरफ से एक रैली निकाली गई . हरालडीही माझी ही मापजी आता की तरफ से निकली इस रैली में संस्था के जवाहरलाल बास्के, रानीसायर आठ पाड़ा के मोडल बबलू हांसदा, महाजन बासके सहित आदिवासी समाज के तमाम बुद्धिजीवी उपस्थित थे . रैली राष्ट्रीय राजमार्ग 19 होते हुए रानिसायर मोड़ तक पंहूची.यहां सभी ने सिद्धू कानू की नव निर्मित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. इसके उपरांत 1855 के आदिवासी विद्रोह की याद में धनुष पर तीर चढ़ाया गया . इस संबंध में संस्था से जुड़े जवाहरलाल बासके ने बताया कि 2009 से उनकी संस्था इस दिन को मनाती आ रही है .इस दिन को मनाने का उद्देश्य है कि सिधु कानु ने जो लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी और वंचित आदिवासी वर्ग को उनके अधिकार दिलाने की कोशिश की थी वह लड़ाई अभी भी जारी है .इस दिन को मना कर उन दो महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है ,और आज भी आदिवासी समाज को वंचित किया जा रहा है .उसके खिलाफ सतत संघर्ष जारी रखने का प्रण लिया जाता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर