जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह ने शिव मंदिर में पूजा कर परसिया अंचल में चुनाव प्रचार आरम्भ किया




 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत परसिया ग्राम पंचायत में गुरुवार से तृणमूल का चुनाव प्रचार शुरू किया गया. तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत परसिया शिव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई. उसके बाद दुर्गा पूजा मैदान में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में विधायक हरेराम सिंह, अभिजीत घटक, पंचायत समिति प्रत्याशी उदीप सिंह, बादोली सोरेन, जिला परिषद प्रत्याशी पुतुल बनर्जी समेत परसिया क्षेत्र के 9 संसदीय प्रत्याशी उपस्थित थे.



इस मंच से अभिजीत घटक ने कहा के बंगाल में एक बार फिर से पंचायत चुनाव होने वाले हैं, अब जनता के हाथ में फैसला है कि वह किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं. उन्होंने कहा कि जब पंचायत स्तर पर लोग मतदान करते हैं ,तो वह यह सोचते हैं कि हमारे रोजमर्रा की जरूरत है. जैसे बिजली पानी सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को कौन पूरा करेगा. उन्होंने कहा कि 2011 में जब से ममता बनर्जी प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी है ,तबसे पूरे प्रदेश का कायाकल्प हो गया है .विकास में गति आई है .इस गति को बरकरार रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आने वाले पंचायत चुनाव में जनता सूझबूझ के साथ मतदान करें और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट डालें . जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि आज से तृणमूल कांग्रेस का चुनावी प्रचार शुरू हो गया है. आज की इस सभा का उद्देश्य टीएमसी कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना है कि उनको लोगों के घर घर जाना है .ममता बनर्जी की जनकल्याणकारी परियोजनाओं के बारे में लोगों को बताना है और उनको यह समझाना है कि ममता बनर्जी के हाथों में ही उनका भविष्य सुरक्षित हैं और पंचायत स्तर पर भी तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनकर लाने से ही उनको फायदा है ,क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है ,जो हमेशा जनता के बीच रहती है जनता के दुख दर्द को बांटती है उन्होंने कहा कि हम सभ्य देख चुके हैं कि 34 सालों में कम्युनिस्टों ने प्रदेश का क्या हाल किया है .भाजपा के बारे में भी लोगों को बताना है और उन निर्दलीय उम्मीदवारों का भी मुखौटा खोलना है ,जो 5 साल तो सत्ता की मलाई खाते रहे, लेकिन इस बार सीट ना मिलने पर निर्दलीय के तौर पर खड़े हो गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता