अभिषेक बनर्जी नेता नही सेरेलेक्स बेबी है --: जितेंद्र कुमार तिवारी।





 अंडाल ---: बीजेपी नेता व पूर्व मेयर जितेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को रक्तदान शिविर के कार्यक्रम में अभिषेक बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा मैदान में लड़ने वाले नेता नहीं वे सेरेलेक्स बेबी है।

भाजपा के युवा मोर्चा संगठन की ओर से शुक्रवार को अंडाल के लोको गेट इलाके में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह रक्तदान शिविर पश्चिम बर्दवान जिले का नाम बदलकर आसनसोल दुर्गापुर जिला बनाने की मांग को समर्थन देने के लिए संगठन द्वारा शुरू किया जा रहा है। शिविर में पांडवेश्वर के पूर्व तृणमूल विधायक और वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने भी रक्तदान किऐ। इस कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों के सामने तृणमूल अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को सेरेलेक्स बेबी कहकर संबोधित किया।

अभिषेक बनर्जी पिछले बुधवार को "नव ज़ोर" कार्यक्रम के लिए पश्चिम बर्दवान जिले में आए थे। लाउदोहा स्कूल मैदान में हुई। अवैध कोयला चोर कहा था, अभिषेक के आरोपों का जबाब देते हुऐ जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी आंदोलन करने वाले नेता नहीं हैं. इसलिए मैं उन्हें नेता नहीं मानता वे सेरेलेक्स बेबी है।

अभिषेक पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बर्दवान जिले के तृणमूल नेताओं की बैटरी चार्ज करते हुए गरमा गरम बोल रहे हैं. लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनके शब्दों से तृणमूल नेताओं की बैटरी चार्ज नहीं होगी, क्योंकि उनकी बैटरी का चार्जर बीजेपी के हाथ में है. भाजपा चाहेगी तो जिले के तृणमूल नेताओं के बैटरी चार्जर हटा देगी। उन्होंने कमेंट करते हुए कहा कि अब बैटरी नहीं चलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता