रक्तदाताओ को सम्मानित किया गया



 रानीगंज-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाने की तरफ से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां रानीगंज थाने में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और एक उपहार प्रदान किया गया.ज्ञात हो कि बीते 18 तारीख को रानीगंज थाने की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था .इस शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था. रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दास गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था . इस मौके पर यहां सुदीप दास गुप्ता, एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी, एम एम आई सी दिव्येंदु भगत सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे . उन सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और एक एक उपहार प्रदान किया गया कार्यक्रम के दौरान रानीगंज थाने के आई सी सुदीप दासगुप्ता ,बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ,रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, डॉ एस माजी, राजा बनर्जी ,पार्षद अख्तरी खातून सहित रानीगंज थाने के तमाम अधिकारी उपस्थित थे . इस मौके पर रानीगंज थाने के आईसी सुदीप दास गुप्ता ने कहा कि 18 तारीख को रानीगंज थाने के तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था लेकिन उस दिन खराब मौसम के कारण रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया जा सका था आज उस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां सभी रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट और उपहार प्रदान किया गया. उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है और आगे भी करेगा .उन्होंने बताया कि रानीगंज थाना हमेशा लोगों के साथ है और उनको उम्मीद है कि भविष्य में भी जब भी किसी को रक्त की जरूरत पड़ेगी थाने के कर्मचारी अधिकारी सहित आम लोग जिन्होंने उस दिन रक्तदान किया था. आगे भी करेंगे. वहीं तारबांग्ला यूथ ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जाहिद अख्तर ने कहा कि 18 तारीख को रानीगंज थाने की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था आज उन सभी रक्त दाताओं को सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं क्योंकि उनका स्पष्ट निर्देश है कि किसी की भी जान रक्त के कारण न जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात