जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या के कारण आये दिनों लोग सड़क पर आकर पानी की माँग कर रहे हैं .इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या चार स्थित बगानधौड़ा बाईपास में सैकड़ों महिलाओं ने पानी की माँग पर सड़क अवरोध किया, जिसके कारण इस बाईपास से होकर गुजरने वाले घंटो यातायात रुका रहा. इस मौके पर स्थानिय निवासी एक महिला रूखसाना खातुन ने बताया कि जब भी गर्मी पड़ता है, इस इलाके में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इस इलाके में पाँच नल लगे हुए हैं लेकिन मात्र दो नल में पानी आ रहा है, जिस नल में पानी आ रहा है उसमें अधिक प्रेसर नहीं होने के कारण यहाँ पर पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है. यहाँ के लोगों के लिए जो पानी का टैंकर भेजा जा रहा है वह भी समय समय पर पानी नहीं पहुँचा पा रहे हैं,चापाकल भी खराब हो चुका है,कुंवा भी सुख गया है,पानी के लिए अक्सर मारपीट तक हो जाती है. जिसके कारण मजबूरन हमलोगों को आज यह सड़क अवरोध करना पड़ रहा है, वहीं जब इस विषय के बारे में इस वार्ड के पार्षद सह बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार को इसकी सूचना मिली लेकिन उनको अस्वस्थ होने के कारण इसी ग्राम के रहने वाले आकाश कोड़ा से फोन के माध्यम से बातचीत कर कहा कि अब यहाँ पर पानी की टैंकर सही समय पर नियमित रूप से पहुँचा दिया जायेगा, ओर जो भी नल खराब है या फिर जिस नल से पानी नहीं आ रहा, उसके बारे में एक लिखित पत्र दे ताकि उसे जल्द से जल्द मरम्मत किया जा सके ,ताकि यहाँ के लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके, तब जाकर तकरीबन एक घंटे बाद सड़क अवरोध हटाया गया. इस विरोध प्रदर्शन पर अंजना कोड़ा, आसमा खातुन, ज्योती कोड़ा, शबाना खातुन ,बिबीला कोड़ा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ