गोविंद नगर गुरुद्वारा में गुरु अर्जुन साहिब जी का शहीदी गुरपूर्व पालन

दो नंबर नेशनल हाईवे पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत ,चना प्रसाद वितरण




जामुड़िया-शनिवार के दिन आसनसोल नगर निगम के 12 नंबर वार्ड गोविंद नगर मोड 19 नंबर नेशनल हाईवे रोड पर गोबिंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सिख धर्म के पांचवे गुरु गुरु अर्जन साहिब जी की शहीदी को समर्पित राहगीरों को सेवा भावना के उद्देश्य से ठंडा पानी शरबत एवं चने के प्रसाद वितरण किया गया, ज्ञात हो कि गुरु अर्जन साहिब जी को मुगल काल में अत्याचार कर उन्हें शहीद करवा दिया गया था. सिख धर्म के पहले शहीद गुरु अर्जुन साहिब जी का शहीदी गुरु पूर्व पूरे शिल्पांचल के विभिन्न गुरुद्वारा एवं सस्थाओं द्वारा पालन किया जा रहा है. शनिवार के दिन गोविंद नगर गुरुद्वारा में भी पालन किया गया. गुरुद्वारा के सचिव सोहन सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गोविंद नगर खालसा सिख संगत गुरुद्वारा की तरफ से यह है कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम सिख संगतो के सहयोग से किया जाता है, एवं यहां पर सभी लोगों ने अपना योगदान दिया है .गुरुद्वारा के उप प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा पहले हम लोग सोनपुर पंजाबी डंगाल में यह कार्यक्रम किया करते थे, आज से 23 साल पहले , आज भी हम लोग उस कार्यक्रम को यहां पर भी करते आए हैं .हमारे नौजवान यह पूरा कार्य देखरेख करते हैं जिसमें बुजुर्गों का सहयोग रहता है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इलाके में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़-चढ़कर योगदान करती है, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतनाम सिंह गुरनाम सिंह रघुवीर सिंह सोहन सिंह बेअंत सिंह अजमेर सिंह हरजिंदर सिंह प्रेम सिंह के आलावा गोबिंद नगर नौजवान यूवक की अहम भूमिका रही.


दुसरी और रविवार के दिन निघा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से गुरु अर्जन साहिब जी के शहीदी गुरु पर्व का पालन किया जाएगा. निघा गुरुद्वारा प्रांगण में ही गुरुद्वारा प्रधान राजा सिंह ने कहा कि शहीदों के सरताज गुरु अर्जन साहिब जी के शहीदी गुरु पर निघा गुरुद्वारा एवं यहां की संगत के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें कीर्तनी जत्था प्रचारक इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात