खुदरा मछली विक्रेताओं ने थोक मछली विक्रेताओं के विरुद्ध नेशनल हाईवे 19 रास्ता अवरोध किया

 


रानीगंज- रानीगंज के थोक मछली विक्रेताओं के खिलाफ शुक्रवार प्रातः खुदरा मछली विक्रेताओं ने यह आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे 19 पंजाबी मोड़ को अवरोध कर दिया कि होलसेल मछली विक्रेताओं के द्वारा खुदरा मछली भी थोक के भाव बेच देने के कारण उनके व्यवसाय पर खासा असर पड़ रही है. खुदरा मछली विक्रेता शेख मुन्ना ,अचिंतो मण्डल ने बताया कि पंजाबी मोड़ ओवर ब्रिज के नीचे दुकान लगाने वाले थोक मछली व्यापारी अपनी यहां दुकान लगा रहे हैं ,जबकि मुख्य बाजार में इनकी गद्दी है.उसके बाद भी वह लोग यहां अपनी दुकान लगा रहे हैं,इतना ही नहीं वह अपनी थोक दुकान से थोक भाव के साथ साथ थोक भाव से खुदरा कारोबार भी कर रहे हैं, जिससे रानीगंज के खुदरा मछली व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है. यदि होलसेल व्यापारी बाजार स्तिथ अपनी दुकानों में दुकाने नहीं लगाते तो खुदरा दुकानदार भी यहीं दुकान लगाएंगे,क्योंकि थोक विक्रेता होते हुए भी जिस तरह से यह लोग खुदरा कारोबार कर रहे हैं इससे खुदरा व्यापारियों को नुकसान हो रहा है.


उनकी आर्थिक स्थिति में तंगी आ गई है, जिसके खिलाफ आज खुदरा मत्स्य व्यापारियों ने जमकर विरोध जताया और सड़क जाम किया. दूसरी ओर उनके विरोध की खबर पंजाबी मोड़ फांड़ी को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विरोध को शांत कराने का प्रयास किया, साथ ही मौके पर 34 नंबर वार्ड पार्षद ज्योति सिंह भी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. हालांकि इस विरोध प्रदर्शन के कारण लगभग घंटे भर सड़क जाम रहा जिसके कारण यातायात प्रभावित रही.वहीं इस संबंध में थोक।मछली व्यापारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल