रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो दफ्तर के नए भवन निर्माण का शिलान्यास शनिवार को हुआ. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी, आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन अमरनाथ चैटर्जी, उप मेयर वसीम उल हक़, समाजसेवी आर पी खेतान, बोरो चेयरमैन मुज्जमिल शहजादा ,एमआईसी दिवेन्दु भगत, रानीगंज क्षेत्र के पार्षद ज्योति सिंह,भोला हेला ,नेहा साव, के अलावा नगर निगम के इंजीनियर एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे . इस संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा के अभी जहां पर बोरो कार्यालय है वहां पर आने के क्रम में ट्रैफिक जाम लगता है ,वह कार्यालय काफी छोटा भी है जिस वजह से वहां पर आने वाले लोगों को बैठने में भी काफी दिक्कत पेश आती है. इसलिए जब आसनसोल नगर निगम के प्रशासक अमरनाथ चटर्जी हुआ करते थे उस वक्त यह फैसला हुआ था कि रानीगंज के लिए एक अलग से बोरो कार्यालय बनाया जाएगा आज उस कार्यालय का शिलान्यास किया गया जिससे यहां के लोगों को बेहतर ढंग से नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके इसके साथ ही जब मेयर से पूछा गया कि आज रानीगंज के चार टीएमसी पार्षद इस कार्यक्रम में नहीं आए और विपक्षी पार्षद को बुलाया नहीं गया तो इस पर मेयर ने कहा की ऐसी बात नहीं है सभी को आमंत्रित किया गया है अपनी व्यस्तताओं की वजह से शायद कोई नहीं आ पाया हो लेकिन किसी को भी नजरअंदाज करने की बात नहीं है सभी को आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज रामनवमी की शोभायात्रा है उसमें भी कई लोग व्यस्त हैं. उन्होंने बताया कि रानीगंज में जो पहले बोरो कार्यालय था वहां से अब सेनिटेशन विभाग का काम हुआ करेगा . रानीगंज के विधायक और एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि लोगों की सहूलियत के लिए नए बोरो कार्यालय का आज शिलान्यास किया गया अगले 7 महीने के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है तापस बनर्जी ने कहा कि जब आसनसोल नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के अधीन था तब तत्कालीन कमिश्नर नितिन सिंघानिया और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की तरफ से ए डीडीए के पास एक प्रस्ताव आया था जिसमें इस बोरो कार्यालय के निर्माण का अनुरोध किया गया था उस प्रस्ताव को आज से अमलीजामा पहनाया गया आज से इस कार्यालय के निर्माण का कार्य शुरू हुआ,जिसमें अड्डा द्वारा लगभग एक करोड रुपये व्यय किये जायेंगे.उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि बीएलआरओ के कुछ सरकारी अधिकारियों, के साथ भू माफियाओं की मिलीभगत के कारण सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है ,जिस जमीन पर यह बोरो कार्यालय बनेगा उस पर भी भू माफियाओं की नजर थी उन्होंने अपने दफ्तर के अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण भू माफियाओं के कब्जे से इस जमीन को बचाया जा सका और आज इस जमीन पर इस कार्य का शिलान्यास हो सका.


0 टिप्पणियाँ