आसनसोल टीएमसी कार्यालय में सम्पन्न हुई सांगठनिक बैठक




आसनसोल-आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में पश्चिम बर्धमान ज़िला टीएमसी की सांगठनिक सभा हुई, यहां पश्चिम बर्धमान ज़िले के नव नियुक्त अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ,आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक, आईएनटीटीयूसी के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, दुर्गापुर के विधायक और राज्य के मंत्री प्रदीप मजूमदार सहित पश्चिम बर्दवान जिले के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे. इसके अलावा कई पार्षद भी यहां मौजूद रहे. पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में यह पहली बैठक थी, जहां पर आने वाले समय में जिले में पार्टी को कैसे और मजबूत किया जाए इस को लेकर चर्चा हुई. आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी यहां पर गहन विचार विमर्श हुआ और नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने अपने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि बिना किसी गुटबाजी के वह आने वाले चुनाव में जी तोड़ मेहनत करें. इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने आज पहली बार अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया. यहां पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव के पार्टी को आगे ले जाने की हिदायत दी गई. उन्होंने कहा कि उनका काम रहेगा कि पार्टी को एकजुट करना और ममता बनर्जी जिस तरह से जनकल्याणकारी परियोजना चला रही हैं उनको लोगों तक पहुंचाना जिससे कि आने वाले समय में इस जिले में पार्टी और मजबूत हो वही पंचायत चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि जिस तरह से ममता बनर्जी के जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पश्चिम बर्दवान जिले के लोगों को भी मिला है .राज्य सरकार के विकास कार्य को देखते हुए पश्चिम बर्दवान जिले की जनता पंचायत चुनाव में टीएमसी को ही आशीर्वाद देगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात