सीआरसोल में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन विधायक तापस बनर्जी ने किया




रानीगंज- रानीगंज के सियरसोल ओसीपी अंचल में अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया . 15 वें फाइनेंस कमीशन के तहत इस सेंटर का निर्माण किया गया . इस मौके पर उपस्थित आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय तथा विधायक तापस बनर्जी ने इस सेंटर का फिता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन अमरनाथ चैटर्जी, र डिप्टी मेयर वसीम उल हक ,सुडा के पुर्व डायरेक्टर सुप्रीय घोषाल, एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी ,रानीगंज ब्लॉक टीएमसी टाउन अध्यक्ष रूपेश यादव,इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता,डॉ एस के माझी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहती हैं कि लोगों को स्वास्थ्य सेवा मिले और वह भी उनके घर के नजदीक .इसलिए इस तरह के वैलनेस सेंटर का गठन किया गया है ,उन्होंने कहा कि ऐसे हेल्थ सेंटर का एकमात्र उद्देश्य लोगों को बढ़िया से बढ़िया चिकित्सकीय सेवा प्रदान करना है.





 विधायक तापस बंद्योपाध्याय ने कहा इस तरह की योजनाओं के लिए लोगो को 40 वर्षों तक इंतजार नहीं करना पड़ता,अगर पिछले सरकार की इच्छा शक्ति होती. लेकिन जनमानस के लिए मात्र राजनीति किया स्वास्थ्य शिक्षा सभी क्षेत्र में हम लोगों ने बदहाली पाया, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की योजना प्रत्येक जनता के घर घर तक पहुंचे, इस प्रयास में है.


 नगर निगम के एमआईसी स्वास्थ्य दिवेन्दु भगत ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार हमेशा गरीब लोगों की तरफ है, इसलिए हर मामले में वे आम लोगों की मदद के लिए पहल करते हुए उनके साथ हैं. इस जिला में ऐसे स्वास्थ्य केंद्र की अति आवश्यक है .योजना के तहत 78 स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की योजना पर काम की जा रही है अब तक 26 स्वास्थ्य केंद्र तैयार हो चुका है .आज के इस योजना में 32 लाख रुपये खर्च की गई है.  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात