स्थानीय युवकों के नियोग करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन



 जामुड़िया - लगातार कई बार आंदोलन करने के बावजूद भी स्थानीय राजाराम डांगा ग्राम निवासी को करखाना के द्वारा उनके समस्या समाधान नहीं निकलने के कारण बुधवार को पुनः करखाना गेट के मुख्य दुआर पर सैकड़ों की संख्या में महिला ओर पुरूषो के दवारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित राजाराम डांगा मोड़ के समीप एआरसी मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड कारखाना में राजाराम डांगा आदिवासी पाड़ा के लोगों ने विभिन्न माँगो को लेकर आज सुबह से ही करखाना गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर स्थानिये₹ एक महिला सोमा कोड़ा ने कहा कि यहाँ पर कारखाना होना अच्छी बात है ,लेकिन इस कारखाना से निकलने वाले प्रदूषण की मार सबसे ज्यादा हमलोगों को सहना पड़ेगा. कारखाने से निकलने वाले प्रदूषण के कारण यहाँ पर कई तरह की बिमारीयाँ उत्पन्न होगी .यहाँ पर विकास के लिए स्कुल ,मैरेज हाल, रास्ता, लाइट, तालाब ओर टैंकर के माध्यम से पानी मुहैया करवाना होगा. इसके आलावा यहाँ के कुछ युवकों को योगयता अनुसार कार्य देना होगा. आज से पहले भी कई बार यह आंदोलन किया गया था. दो सप्ताह पुर्व इस विषय को लेकर बैठक भी किया गया था, लेकिन हमारी जो मांगे थी कारखाना अधिकारी ने उस मांगो को नहीं मानने के कारण आज हमलोगो ने फिर से यह आंदोलन किया गया है, ओर जब तक हमारी माँगो को कारखाना अधिकारी पुरा नहीं करता है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर मंगला कोड़ा, बाबुराम बासकी, शकुन्तला कोड़ा, अरुण कोड़ा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात