रानीगंज- रानीगंज थाना की पीसी पार्टी पुलिस ने औचक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की .रानीगंज थाने के किसान पल्ली क्षेत्र के बादाम बागान के रास्ते एक युवक गुप्त रूप से खतरनाक विस्फोटकों की तस्करी करने के फिराक में था, इसकी सूचना जैसे ही पीसी पार्टी की टीम को मिली, उन्होंने छापेमारी कर उस युवक से पूछताछ की और पुलिस को सफलता हाथ लगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार हो उक्त युवक के पास करीब 90 डेटोनेटर और जिलोटिन की छड़ें थीं, जिन्हें पुलिस ने तस्करी से पहले बरामद कर लिया. . विस्फोटक मामले में गिरफ्तार युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ज् गिरफ्तार युवक बांकुड़ा जिले के मेजिया थाना क्षेत्र के भूलुई गांव निवासी 38 वर्षीय किशन बाउरी है . पुलिससनद गिरफ्तार युवक को सोमवार को आसनसोल जिला न्यायालय ले गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ के लिए उस शख्स को और अधिक जानकारी के लिए अदालत से रिमांड में लेने की गुजारिश की है . ज्ञात हो कि अवैध कोयला खदान में कोयले की चट्टान की परतो को विस्फोट करने तथा पत्थर की खदानों में विस्फोट के लिए इस तरह का डेटोनेटर और जिलेटिन प्रयोग की जाती है. वहीँ आपराधिक गतिविधियों के लिए ऐसे विस्फोटकों का उपयोग किया जाता है. अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह विस्फोटक उस शख्स के पास कैसे आया. हालांकि जिस व्यक्ति को डेटोनेटर और जिलेटिन के साथ पकड़ा गया, उसने अपने बयान में विस्फोटक रखने और इसे बाहर सप्लाई करने की बात स्वीकार की है. उसका कहना है कि वह इसे खदान में इस्तेमाल के लिए बाहर ले जाने वाला था.हालांकि पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी घटना को अंजाम देने मंशा तो नहीं है.सनद रहे की कोविड काल में रात के समय रानीगंज के गिरजा पाडा इलाके से भारी मात्रा में डेटोनेटर एवं जिलेटिन एन आई ए के टीम ने जब्त किया था,जिसकी जांच अब तक चल रही है.ज्ञात रहे कि रानीगंज ,जामुड़िया इलाके में कई स्थानों पर बारूद (एक्सप्लोसिव) घर है,जहां से कोलियरीयो को कोयला निकालने के लिए इसे दिया जाता है.


0 टिप्पणियाँ