महंगाई के विरोध में जामुड़िया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन





 जामुड़िया - केंद्र सरकार के विरोध में बुधवार को जामुड़िया ब्लाक एक तृणमूल कांग्रेस की और से थाना मोड़ बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने से पहले लोगों को भ्रमित करने के लिए देश की जनता से बड़े बड़े वादे करते हुए कहा कि अगर केन्द्र में मेरी सरकार आती है तो सभी सामग्रियों के मूल्य कम होगा ओर लोगों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाया जाएगा. 2014 साल में भाजपा के आने के बाद दाम घटने बजाय बढ़ गये हैं. आज 1200 रूपये के आस-पास गैस सिलेंडर का दाम हो गया जिसके कारण गरीब लोगों को अपने घरों में खाना बनाने के लिए सोचना पड़ रहा है .100 दिनो के कार्य करने वाले श्रमिको को केंद्र सरकार ने पैसा रोक दिया है. पश्चिम बंगाल सरकार के साथ केंद्र सौतेला व्यवहार कर रही है. ईडी और सीबीआई लगाकर तृणमूल कांग्रेस के लोगो को बेवजह परेशान किया जा रहा है, इसका विरोध एक मात्र कर रही है राज्य की मुख्यमंत्री .इस के विरुद्ध में दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ दो दिवसीय विरोध किया जा रहा है.मुख्यमंत्री के निर्देश पर पश्चिम बंगाल के सभी ब्लाक में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है . इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह, वी शिव दास दासुन, जिला परिषद अध्यक्ष सुभद्रा बाऊरी,जामुड़िया ब्लाक एक टीमसी अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी, महिला ब्लाक एक टीएमसी अध्यक्ष राखी कर्मकार, युवा तृणमूल ब्लाक एक के अध्यक्ष मृदुल चक्रवर्ती ,अनिमेष बैनर्जी, प्रदीप मुखर्जी, श्रवणी मंडल, शेख शानदार, पिन्टू कुमार दतो, रूपाली माजी, सुष्मिता बाऊरी, सत्यनारायण रवानी विश्वनाथ बाऊरी आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात