स्वर्गीय शिक्षिका उज्जैनी दास की याद में मेघावी छात्र छात्रओं को दिया गया आर्थिक सहायता



सालानपुर-कल्याणेश्वरी के निकट स्थित डीवीसी लेफ्ट बैंक हाई स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका स्वर्गीय उज्जैनी दास की स्मृति में उनके भाई ने दी डीवीसी लेफ्ट बैंक हाई स्कूल के छात्रों छात्रओं को आर्थिक सहायता। स्वर्गीय उज्जैनी दास ने अपने जीवनकाल की लगभग 20 वर्ष डीवीसी लेफ्ट बैंक हाई स्कूल के प्रतिष्ठान में सुपुर्द कर दिया, अनुसाशन और शिक्षा में उनकी शख्ती एंव संगीत , सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी अथाह प्रेम ने डीवीसी लेफ्ट बैंक हाई स्कूल को सर्वोच्च पंक्ति वे विराजमान कर दिया था|





अलबता वर्ष 2020 में उज्जेनी दास आकस्मिक निधन के बाद उनकी इच्छानुसार जमा पूंजी और प्रोविडेंट फंड को भी अब गारीब एवं मेघावी छात्र छात्राओं पर खर्च की जा रही है, शिक्षिका स्वर्गीय उज्जेनी दास की मरणोपरांत बहन की वचनबद्धता को उनके दो भाई धुर्वो ज्योति दास तथा देवो ज्योति दास धरातल पर फलीभूत कर रहें है, लाखों रूपए की वेतन पाने वाली शिक्षिका उज्जेनी दास स्वभाव से खर्चीली नहीं थी, किन्तु मरणोपरांत उनकी जमा पूंजी को शिक्षा के लिए दान कर देना सभी को अस्चर्य चकित कर दिया है, आज उनके दोनों भाई घूम घूम कर दर्जनों स्कूल और कॉलेज के गरीब छात्र छात्राओं को शिक्षा के लिए सहयोग कर रहें है, शुक्रवार को भाई धुर्वो ज्योति दास अपने निवास गाड़िया कोलकाता से चलकर डीवीसी लेफ्ट बैंक हाई स्कूल पहुचे थे उन्होंने यहाँ के सैकड़ों गरीब बच्चों समेत प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के बिच नकद राशी वितरण किया, साथ स्कूल बैग व् अन्य पाठ्यसामग्री वितरण किया| मौके पर उपस्थित धुर्वो ज्योति दास ने कहा मेरी बहन उज्जेनी दास जीवन भर शिक्षा के प्रति समर्पित रही, वे अपने छात्रों को संतान की तरह समझते थे, फस्वरूप उन्होंने मृत्यु के पूर्व अपनी अंतिम इच्छा प्रकट की थी, जिससें उनके निजी पैसे को भी समाज को गढ़ने के लिए खर्च किया जाए, उन्होंने कहा आगामी दिनों में भी प्रयास जारी रहेंगीं| मौके पर डीवीसी लेफ्ट बैंक हाई स्कूल प्रधानाध्यापक जे हालदार, जीसी घोष, एसके घोष, ए साहा, एबी किस्कू, एस बनर्जी, बीभीएन सिंह, यूएन सिन्हा, ओमप्रकाश, ए डे, एके गांगुली, समेत भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात