अप्सरा टोटो शो रूम को आरटीओ ने पुलिस को लेकर किया सील







 रानीगंज-लंबे समय से विदेश से टोटो बनाने की सामग्री लाकर टोटो बेचने का काम प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर वार्ड नम्बर 34 के रामबगान के गौरंगो डांगा में किया जा रहा था. बुधवार की संध्या आरटीओ ने भारी पुलिस बल को लेकर विशेष टीम अचानक गली के अंदर स्थित शोरूम में छापेमारी कर कई नए टोटो बनाने की सामग्री तथा कई टोटो को जब्त कर शोरूम को सील किया. इस विशेष अभियान में एमवीआई मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी शामिल भी मौजूद थे. घटना के संदर्भ में ज्ञात हुआ है कि काफी समय से यहां से अवैध रूप से टोटो की बिक्री हो रही थी, जिस पर अंकुश लगाने के लिए एसीपी सेंट्रल 2 श्रीमंत बनर्जी और इंस्पेक्टर सुदीप दासगुप्ता को साथ लेकर यह विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान में आरटीओ मृण्मय मजूमदार व दंडाधिकारी एसके पांडेय मौजूद थे. ज्ञात हुआ है कि लंबे समय से अवैध रूप से टोटो बेचने का धंधा चल रहा था, जिसके लिए टोटो बिक्री केंद्र का मालिक कोई भी आवश्यक दस्तावेज अधिकारी को नहीं दिखा सका. अवैध रूप से टोटो की बिक्री पर प्रतिबन्ध के लिए मजिस्ट्रेट स्तर के एक प्रतिनिधि दल ने आनन-फानन में यह कार्रवाई की. ज्ञात हुआ है कि यह कंपनी अप्सरा टोटो विदेशों से विभिन्न टोटो सामग्री लाती थी और उन्हें जोड़ कर उन टोटो को बेचती थी,रानीगंज बाजार क्षेत्र में भले ही टोटो की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन बार-बार टोटो बेचने को लेकर पुलिस की छापेमारी के बाद शोरूम को बंद करते नजर आते थे, लेकिन इस बार अचानक प्रशासन इस छापेमारी को अंजाम देने में सफल हो पाए.दूसरी और इस संबंध में टोटो शोरूम के मॉलिक ने कुछ भी कहने से इनकार किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात