10 लाख रुपयों की लागत से ढलाई रास्ता का उद्घाटन विधायक ने किया





 जामुड़िया :आसनसोल नगर निगम के बोरो एक अंतर्गत वार्ड संख्या दस निघा नीचे सेंटर में 10 लाख रुपये की लागत से 700 मीटर नये ढ़लाई रास्ता का उद्घाटन गुरुवार को विधायक हरेराम सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया .इस दौरान विधायक हरे राम सिंह ने बताया कि नीचे सेंटर जिस सड़क का आज मैंने उद्घाटन किया है, कुछ महीने पहले निचे सेंटर के लोगो ने मुझ से कहा था की इस जर्ज़र सड़क को बनवा दीजिए, नगर निगम के अंतर्गत वार्ड दस की पार्षद उषा पासवान के प्रयास से इस सड़क निर्माण का कार्य आज पूरा हुवा है. यह सड़क कुछ समय पहले जर्जर हुआ करती थी . इस सड़क पर नीचे सेंटर का जितना गंदा पानी जमा हुआ करता था, लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई होती थी, खासकर विधालय के छात्र एवम छात्राओं को स्कूल आने- जाने में दिक्कत होती थी. वह समस्या अब दूर हो जाएगी. इस सड़क को बनाने की लागत क
रीब दस लाख के आसपास आई है. निघा निचे सेंटर के रहने वाले लोगो ने विधायक हरेराम सिंह से कहा की सड़क का निर्माण तो अच्छी तरह हो गया परंतु समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है, निचे सेंटर से जितना गंदा पानी इस नाले से आता है ,वो पानी इस सड़क के किनारे आकर जमा हो जाता है. इस गंदे पानी का निकलने का कोई रास्ता नहीं बना है, जिसके कारण काफी मात्रा में यहां पानी जमा हो जाता है. इसके कारण बदबू काफी फैलती है .कुछ महीने बाद ही मानसून आने वाला है, जब बरसात होती है तो उस दौरान नाले का जितना गंदा पानी है लोगों के घरों में घुस जाता है जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं . इस समस्या सुनने के बाद विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि इस नाले की कितनी लागत आयेगी इसका एक लिखित जानकारी दीजिए .इस विषय को लेकर नगर निगम से बात करके करीब पांच सौ मीटर नाला बनवाएगे ताकि यह गन्दा पानी बाहर निकल सके, यह कार्य भी जल्द किया जाएगा, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आशीर्वाद से जामुड़िया में विकास का कार्य लगातार हो रहा है . नींघा अंचल के लिए और भी बहुत काम है जो जल्द पूरा किया जाएगा . इस मौके पर कल्यान महंती, भोला पासवान, बाप्पी बैनर्जी, सुवर्णो चटर्जी गफ्फार मल्लिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात