अवैध पाइप लाइन को नगर निगम ने रोका, उपमेयर ने कहा अवैध कनेक्शन हुई तो होगी कार्रवाई




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम अवैध कार्यों को लेकर सख्त करवाई करने के मूड में आ गया है। शुक्रवार को एक शिकायत मिली कि 40 नंबर वार्ड के आराडंगा स्थित एक अपार्टमेंट में अवैध रूप से दो कनेक्शन लिए जा रहे हैं। रातो रात गड्ढा कर कनेक्शन लेने का कार्य किया जा रहा है। इस शिकायत मिलने के बाद उपमेयर वसीम उल हक ने अभियंताओं की टीम को सच्चाई की पता लगाने के लिए घटनास्थल पर भेजा। नगर निगम के अभियंताओं की टीम जब घटनास्थल पर गई और कनेक्शन लेने वाले लोगों से कनेक्शन लेने का पर्याप्त पेपर की मांग की, तो वे लोग वैध पेपर दिखाने में असमर्थ रहे। उन्होंने कहा कि वे लोग ऊपर महल से कनेक्शन लेने की अनुमति ले लिए हैं। लेकिन नगर निगम के अभियंता ने बताया कि ये लोग कनेक्शन लेने के लिए अभी पैसा जमा नहीं किए हैं। उसके पहले कनेक्शन ली जा रही है। जो पूरी तरह से अवैध है। गौरतलब है कि अपार्टमेंट वार्ड पार्षद मौमिता मुखर्जी के निवास के पास स्थित है।वही इस संबंध में उप मेयर वसीम उल हक ने कहा कि उन्हें एक अपार्टमेंट में अवैध जल संयोजन लेने की शिकायत मिली है। वह अभियंताओं की टीम को भेजे हैं।अभियंता जो रिपोर्ट देंगे। उस पर कार्यवाही होगी। उन्हें कहा गया है कि वे यदि अवैध निर्माण हुआ तो तत्काल उस कार्य को रुकवायें और इस पर कार्यवाही करें। यदि अवैध संयोजन हुआ तो कार्यवाही अवश्य होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता