स्थानीय युवकों को नोकरी प्रदान करने की मांग को लेकर बाउरी समाज द्वारा श्याम मेटालिक कारखाना गेट के समक्ष प्रदर्शन किया




 जामुड़िया-पश्चिम बंगाल बाऊरी समाज शिक्षा समिति द्वारा रविवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो विजयनगर स्थित श्याम मेटालिक एंड पावर लिमिटेड कारखाने के समक्ष्य स्थानीय बेरोजगार युवकों को नौकरी देने की मांग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया . इस विरोध प्रदर्शन के पहले धसना ग्राम में बाऊरी समाज के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया किया गया. इसके पश्चात एक रैली कर श्याम मेटालिक कारखाना के गेट के समीप जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क को घंटों अवरोध कर दिया ,जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ गाङियो की लम्बी कतार लग प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस आश्वासन के बाद रोड अवरोध हटा लिया गया एवं बाउरी समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा कारखाना प्रतिनिधि एचएम के साथ एक बैठक की गई. इस प्रदर्शन में बाऊरी समाज के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए. इस संगठन के राज्य सचिव सुमन्तो बाउरी ने बताया की इस कारखाना में बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय युवाओं को कार्य से वंचित किया जा रहा है .आज इसी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया. उन्होंने बताया कि अगले गुरुवार को कारखाने के मालिक आएंगे और तब यह संगठन उनके सामने युवाओं के रोजगार की मांग रखी जाएगी. अगर हमारी इस माँगो को करखाना पुर्ण नहीं करती है तो हमलोगों के दवारा बड़े अंदोलन पर जायेंगे. वही मौके पर विश्वजीत बाऊरी ,आकाश बाऊरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता