जे के नगर कोलियरी के हाजिरी बाबू का विदाई समारोह सम्पन्न





 रांनीगंज : ईसीएल के जेके नगर कोलियरी के हाजिरी बाबू के पद पर कार्यरत सत्येंद्र श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त के बाद सोमवार को कोलियरी प्रांगण में श्रमिकों एवं यूनियन द्वारा उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह में उन्हें कर्मियों द्वारा चांदी का स्मृति चिन्ह एवं ढेर सारे उपहार दिए गए. कार्यक्रम में ईसीएल कर्मी सह भाजपा नेता अभय उपाध्याय, ईसीएल सातग्राम एरिया कोलियरी मजदूर कांग्रेस के सचिव चुन्नू तिवारी, भाजपा यूनियन के बिनोद सिंह, कोलियरी के एजेंट, मैनेजर सहित उनके परिवार के सदस्य एवं सहकर्मी मौजूद थे. कोलियरी के अधिकारियों एवं यूनियन नेताओं ने सेवानिवृत्ति के बाद उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए कहा कि सत्येंद्र श्रीवास्तव काफी मृदुल स्वभाव के हैं. उनके कार्यकाल में उनका किसी के साथ विवाद नहीं हुआ.वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं. इनके सेवानिवृत्ति के बाद काम करने में उनकी कमी हमेशा खलेगी. इनके कार्यकुशलता एवं शारीरिक दक्षता से कर्मियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. सत्येंद्र श्रीवास्तव की पहचान ईसीएल कर्मी के अलावा जेके नगर के एक प्रमुख समाजसेवी के रूप में रही है. जेके नगर बाजार एवं कोलियरी की दुर्गापूजा के आयोजन में हमेशा उनकी प्रमुख भूमिका रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात