तृणमूल द्वारा ढाई सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित, एनयूएलएम द्वारा स्वनिर्भर गोष्टी को लेकर महिलाओं के साथ बैठक




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन सह वार्ड संख्या 44 के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में तृणमूल द्वारा वार्ड संख्या 44 के पद्दो तालाब स्थित काली मंदिर के निकट जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। इस दौरान आसनसोल नगर निगम के एनयूएलएम विभाग के अधिकारियों द्वारा इलाके की महिलाओं को स्वनिर्भर गोष्टी के विषय में भी जानकारी दी गई। इस दौरान अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए आज ढाई सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर इलाके में किसी को भी कोई असुविधा न हो इसके लिए लगातार तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वनिर्भर गोष्टी के महिलाओं को स्वनिर्भर बनाने के लिए अधिकारियों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि उन्हें बैंक से लोन कैसे मिले एवं वह कैसे आत्मनिर्भर बन सकती है उन्हें निशुल्क नर्स ट्रेनिंग सहित अन्य ट्रेनिंग के विषय में जानकारी दी गई मौके पर अरुण शर्मा, विनोद गुप्ता, मुकेश शर्मा, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात