रांनीगंज के चित्रकार तारक नाथ मण्डल के पेंटिंग को बंग्लादेश में पुरष्कृत किया गया




 रांनीगंज-बांग्लादेश के खुलना इलाके में 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक इंटरनेशनल आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया था, यहां पर बांग्लादेश भारत तुर्की और इटली के 36 चित्रकारों ने हिस्सा लिया था. हर चित्रकार ने अपनी बनाई दो पेंटिंग को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था, कुल 72 चित्रों की प्रदर्शनी में रानीगंज के कुमार बाजार इलाके में रहने वाले तारक नाथ मंडल के चित्र को सर्वाधिक सराहा गया और उनको इंटरनेशनल आर्ट एग्जिबिशन के जजों ने उत्कृष्ट चित्रकारी के खिताब से नवाजा .रानीगंज लौटकर जब तारक नाथ मंडल आये तो उनके चेहरे से आर्ट एग्जिबिशन में खिताब जीतने की खुशी साफ झलक रही थी उन्होंने कहा कि 4 देशों के 36 अत्यंत गुणी चित्रकारों ने एग्जीबिशन में हिस्सा लिया था, और वहां के विचारकों के अनुसार उनके द्वारा बनाए गए. चित्रों को खिताब से नवाजा गया. उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनको चित्रकारी का शौक था. सिर्फ 8 साल की उम्र से उन्होंने चित्रकारी करना शुरू कर दिया था .उन्होंने बताया कि इस मामले में विश्व भारती के कला विभाग के पूर्व शिक्षक सुशील पाल ने उनको मार्गदर्शन दिया. उन्हें की बदौलत आज वह इस स्थान तक पहुंचने में सफल हुए हैं .उन्होंने कहा कि सुशील पाल द्वारा उनको कला कि वह बारीकियां सिखाई गई थी, जो उनके लिए काफी लाभप्रद हो रहा है. तारक नाथ मंडल ने कहा कि कोलियरी शहर रानीगंज से इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय एग्जिबिशन में यह खिताब हासिल कर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है. इसके लिए उन्होंने अपने माता पिता अपने गुरु सहित उन सभी को धन्यवाद दिया. जिन्होंने इतने सालों तक उनका साथ दिया है .उन्होंने कहा कि उनको बचपन से कला से इतना प्रेम था कि उन्होंने नेवी में बतौर इंजीनियर नौकरी तक छोड़ दी, क्योंकि उन्हें कला को पूरा समय देना था. और आज उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि उनकी तपस्या रंग लाई उन्होंने अभिभावकों को भी सलाह दी कि वह अपने बच्चों के अंदर छिपी कला की प्रतिभा को उजागर करने की दिशा में पहल करें अगर उनके बच्चों में किसी भी कला के प्रति रुझान है तो उसे बढ़ावा दें कोई नहीं जानता कि माता-पिता का थोड़ा सा सहयोग एक बच्चे को किन ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता