जोड़ासांकू विधायक विवेक गुप्ता बिफरे पत्रकारों पर,ग्रामीणों का विरोध का फोटो खींचने से किया मना







रांनीगंज- पूर्व सांसद एवं जोड़ासांकू विधायक विवेक गुप्ता ने शनिवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बासड़ा कोलियरी इलाके का जायजा लिया। उसके उपरांत एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह दीदीर सुरक्षा कवच योजना के तहत गांव गांव घुमा ताकि उनको यह जानकारी मिल सके कि दीदी द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है कि नहीं । इसके साथ ही वह यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि स्थानीय नेता कैसा काम कर रहे हैं। हालाकी इस दौरान ग्रामीणों का विरोध करने का पत्रकारों को उनके दौरे के दौरान गांव की तस्वीर खींचने से रोकने की बात को लेकर थोड़ा मतभेद भी हुआ । उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर जानकारी हासिल करना चाहते हैं । दीदी द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं । प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय नेता सभी को इस कार्यक्रम से दूर रख कर वह लोग जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने आने वाले समय में पंचायत चुनाव को देखते हुए इस परियोजना को करने की बात से इंकार किया। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की राज्य सरकार का जीएसटी, एवं अन्य मदों में पैसे भी नहीं दिए जा रहे है । केंद्र सरकार की योजना को राज्य सरकार अपने नाम पर चलाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि काम ममता बनर्जी करेगी एवं बदले में उन्हें 40 फ़ीसदी भी दिया जाएगा नाम प्रधानमंत्री का होगा ऐसा हम लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता