मजदूरों की समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लेकर केकेएससी का भूख हड़ताल, प्रबंधन द्वारा कुछ मांगे मांगने एवं अन्य मांगों को एक महीने के अंदर पुरा करने के आश्वासन के बाद देर शाम भूख हड़ताल समाप्त






जेके नगर : तृणमूल के ट्रेड यूनियन आईएन टीटीयूसी से संबद्ध केकेएससी द्वारा मैन पावर की कमी, सुरक्षा व्यवस्था में कमी, मजदूरों के साफ़ पानी एवं रेस्ट रूम की सुविधा, मजदूरों के आवासों की रिपेयरिंग सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह सातग्राम एरिया के जेके नगर कोलियरी के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु किया। भूख हड़ताल में बैठे जेके नगर कोलियरी के केकेएससी सचिव गौतम कुमार, संजीव कुमार पाल, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजू सिंह एवं मुसीम मियां को केकेएससी के अन्य नेताओं ने माला पहनाकर भूख हड़ताल शुरू करवाई। इस दौरान गौतम कुमार ने बताया कि यहां के मजदूरों को बहुत सारी समस्या है। जिसने मुख्य रूप से यहां से मजदूरों एवं पदाधिकारियों का यहां प्रमोशन काफी दिनों से नहीं हो रहा है। जो मजदूर 5-10 साल से काम कर रहे उनका रेगुलाइजेसन नहीं हो रहा है। मैन पावर की इतनी कमी हो गई है कि रात में हम लोगों को कभी कभी एक शिफ्ट बन्द कर देना पड़ता है। श्रमिकों के क्वार्टरों की रिपेयरिंग नहीं होती है। पीने का साफ पानी की व्यवस्था हम लोगों की कोलियरी में नहीं है। साफ-सफाई का भी मैनेजमेंट व्यवस्था नहीं देता है। सुरक्षा के प्रति भी मैनेजमेंट की काफी लापरवाही है। इन समस्याओं सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हमलोग आज भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह सब मांगे बीते 6 महीने से हमलोगों की रही है परंतु मैनेजमेंट की ओर से इसका कोई समाधान होता नहीं देख हमलोगों ने आज भूख हड़ताल शुरू की है। हमलोगों की मांगे जब तक नहीं मानी जाएगी तब तक हम लोग भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। 

भूख हड़ताल की खबर पाकर सातग्राम एरिया के प्रबंधन द्वारा 56 कर्मियों को प्रमोशन आज दे दिया एवं अन्य 20 श्रमिकों को एक महीने के अंदर प्रमोशन देने की बात कही। साथ ही सभी पीटों में साफ पानी पीने की व्यवस्था, क्वार्टरों की रिपेयरिंग के लिए इमरजेंसी फंड करवाने की व्यवस्था एक महीने के अंदर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद देर शाम भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। देर शाम जामुड़िया के विधायक सह आइएनटीटीयूसी नेता हरेराम सिंह, सातग्राम एरिया के प्रबंधक (कार्मिक) संजय भौमिक, जेके नगर कोलियरी के प्रबंधक बीबी प्रसाद मंच पर पहुंच भूख हड़ताल पर बैठे कर्मियों एवं यूनियन नेताओं को नारियल पानी पिला कर हड़ताल समाप्त करवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात