वेजिटेबल फ्रूट्स एसोसिएशन की मांगों की जानकारी से मेयर ने किया इनकार



आसनसोल : आसनसोल नगर निगम आसनसोल बाजार के सब्जी मछली और फल के थोक विक्रेताओं की दुकानों को नेशनल हाईवे पर काली पहाड़ी स्थित एसबीएसटीसी बस टर्मिनल में स्थानांतरित करना चाहती है। इसके लेकर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। लेकिन कुछ दिन पहले वेजिटेबल फ्रूट्स एसोसिएशन आसनसोल के थोक मंडी को वहां स्थानांतरण करने का विरोध किया है। एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी थी। एसोसिएशन का कहना है कि सब्जी मछली और फल के लगभग 400 थोक विक्रेता हैं। नगर निगम के द्वारा 40 दुकानों को आवंटित किया जा रहा है। वह जगह में थोक मंडी के लिए पर्याप्त नहीं है एसोसिएशन का यह मांग है कि उन लोगों को ऐसी जगह मुहैया कराई जाए। जहां सब्जी मछली और फल विक्रेताओं के लिए पर्याप्त जगह हो। वह जगह आसनसोल स्टेशन से 3 किलोमीटर दूरी पर भी होने से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि सोमवार को मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही आसनसोल के थोक मंडी को स्थानांतरित कर जाम समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेजिटेबल फ्रूट्स एसोसिएशन की मांग के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एसोसिएशन के द्वारा हमें कोई सूचना नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात