डे नाईट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन






 जामुड़िया - स्वर्गीय कलावती देवी मेमोरियल डे नाइट्स एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कुनुस्तोरिया कोलयरी अंचल में किया गया, 

जिसमें पूरे हिंदुस्तान से कुल 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने हिस्सा लिया .इस प्रतियोगिता का आयोजन श्रमिक संगठन केकेएससी कुनुस्तोरिया एरिया शाखा द्वारा किया गया है. इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से उपस्थित आसनसोल नगर निगम के मेयर सह विधायक विधान उपाध्याय,कुनुस्तोरिया एरिया के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा,जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ,वार्ड संख्या चार के पार्षद शेख शानदार,वार्ड 37 के पार्षद रुपेश यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे. इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजकों में रामेश्वर भगत, संजय चौधरी, सोहराब अली खान, बालेश्वर मंडल, प्रेमपाल सिंह के अलावा केकेएससी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने इस आयोजन के लिए केकेएससी से जुड़े सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी खेल की महत्ता पर विशेष जोर दिया था. जीवन में खेल कूद का बहुत ज्यादा महत्व है .उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हमेशा आगे रहती हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा की खेलकूद से युवाओं का चरित्र निर्माण होता है और वह एक अच्छे नागरिक बनते हैं. वही युवा टीएमसी नेता प्रेमपाल सिंह ने भी इस आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कहां राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बोकारो से टीमें प्रतियोगिता में खेलने आई हैं, जो कि यहां के खिलाड़ियों के लिए एक बहुत अच्छी बात है .यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के इन खिलाड़ियों से काफी कुछ सीख पाएंगे. सभी लोग खेल में अपनी ओर भी रूचि रखेगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात