भाजपा मंडल की और से पुलिस आयुक्त एवं विधायक को ज्ञापन सौंपा



 रानीगंज-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बीते दिन दिए गये बयान की जोशीमठ की तरह रानीगंज भी कभी भी जमीन के नीचे समा सकती है . इसके बावजूद आसनसोल नगर निगम के रांनीगंज बोरो अंचल में किये जा रहे बोरिंग तथा ऊंची ऊंची बिल्डिंग बनाने के नगर निगम द्वारा आदेश के विरोध में भाजपा मंडल रानीगंज शाखा की तरफ से संगठन के अध्यक्ष देबजीत खां के नेतृत्व में रानीगंज थाना के जरिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त और विधायक को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के जरिए भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान का विरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि जोशीमठ की तरह रानीगंज भी कभी भी जमीन के नीचे समा सकती है , इसके बावजूद आसनसोल नगर निगम के 36 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के शिशु बागान इलाके में अवैध तरीके से बोरिंग का काम चल रहा है, राज्य के मुख्यमंत्री का अंदेशा है कि रानीगंज कभी भी जमीन के नीचे जा सकती है, लेकिन उन्हीं के पार्टी के नेता गण यहां पर अवैध रूप से रानीगंज को ख़ाक में मिलाने का काम कर रहे हैं, क्योंकि रानीगंज धंसान प्रभावित इलाका हैं और इस तरह से अवैध बोरिंग करने से धंसान का खतरा बढ़ सकता है, इन सभी गतिविधियों के पीछे टीएमसी के स्थानीय नेतृत्व और पार्षदों को संगठन ने जिम्मेदार ठहराया. इस मौके पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रवी केसरी, सचिव दिवाकर चक्रवर्ती, जयंत मिश्रा सहित भाजपा मंडल एक के अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात