रानीगंज ब्लॉक टीएमसी एससी, एसटी ओबीसी सेल के द्वारा की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम



 रांनीगंज-क्रिसमस के मौके पर रविवार को रानीगंज के हलदार बांध इलाके में रानीगंज ब्लॉक टीएमसी एससी एसटी ओबीसी सेल के तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिनमें इलाके के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इन प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत भी किया गया और क्रिसमस के मौके पर केक भी खिलाया गया .कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए रानीगंज ब्लॉक टीएमसी एससी एसटी ओबीसी सेल के अध्यक्ष अजय मंडल ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए आज संगठन की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में इलाके के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया .उनको उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत भी किया गया, और केक भी खिलाए गए. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का एक ही मकसद है कि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बड़े और सभी एक दूसरे के और नजदीक आएं ‌. कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के एम एमआईसी दिव्येंदु भगत, 93 नंबर वार्ड के पार्षद आलोक बोस, रानीगंज ब्लॉक टीएमसी उपाध्यक्ष संदीप भालोटीया, सारा बनर्जी, मृदुल केवड़ा आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर