प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई धांधली के विरुद्ध में भाजपा ने किया जामुड़िया बीडीओ को ज्ञापन दिया




 जामुड़िया - प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई धांधली तथा गरीबों को पक्का मकान दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा के विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित बहादुरपुर बीडीओ कार्यालय का घेराव कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. इस विषय में विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना में शाशक दल के दवारा व्यापक धांधली हुई है उसी के खिलाफ आज यह ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया . तृणमूल कांग्रेस के करीबियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिए गए हैं जबकि जिनको सही मायनों में जिसे इन घरों की जरूरत है उनको वंचित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज जब बीडीओ से उन्होंने बात की तो उन्होंने कहा कि एक हजार लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से काट दिया गया है, जिनका नाम गलत तरीके से उस सूची में डाला गया था, विधायक ने मांग की है कि जिनके नाम हटाए गए हैं उनकी जगह पर जो सही मायनों में जरूरतमंद हैं उनके नाम सूची में रखे जाएं इसके साथ ही जिनके नाम गलत तरीके से सूची में रखे गए थे उनके नाम मीडिया में प्रकाशित किए जाएं. वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री जल मिशन प्रकल्प में भी धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार पैसे भेजती है ,लेकिन तृणमूल कांग्रेस द्वारा उन पैसों का बंदरबांट किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी नेता अभिषेक बैनर्जी सिर्फ भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन अभी तक टीएमसी के जो भी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं. उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है, उनको सिर्फ अपने पद से हटने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि जनता अब यह समझ चुकी है कि मुख्यमंत्री अपने को बेदाग साबित करने के लिए पुलिस और प्रशासन पर मढ रहे हैं लेकिन ऐसा चलने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले बारह वर्षों में राज्य में कोई भी विकास नहीं हुआ है ,सिर्फ तृणमूल कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है .उन्होंने साफ कहा कि जब तक प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी केंद्रीय सरकारी परियोजनायों में स्वच्छता नहीं लाई जाएगी भाजपा की तरफ से इस तरह के प्रदर्शन किए जाते रहेंगे. आशा कर्मियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का सर्वेक्षण करने के लिए भेजा जा रहा है और उन पर हमले हो रहे हैं .उन्होंने कहा कि आशा कर्मियों के लिए सही रिपोर्ट तैयार करना संभव ही नहीं है, क्योंकि उनके लिए पंचायत के प्रधान प्रधान के खिलाफ कुछ भी बोलना नामुमकिन है. जब पुलिस के साथ जाने पर भी सही तरीके से सर्वेक्षण नहीं हो पा रहा है तो आशा कर्मी कैसे सही रिपोर्ट तैयार कर पाएंगे.इन मांगों को लेकर जामुड़िया के बीडीओ जिष्णु दे ने कहा कि आज विधायक के नेतृत्व में भाजपा की तरफ से एक ज्ञापन सौंपा गया, प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जो त्रुटियां पाई गई थी उस पर जांच की जा रही है और इससे पहले जो सर्वेक्षण किया गया था ,उसको भी देखा जा रहा है .वहीं भाजपा कर्मियों को इस परियोजना से वंचित करने के आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर भी विभागीय जांच की जाएगी. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप दे, महासचिव बप्पा बैनर्जी, तापस राॅय काकोली घोष ,प्रतिमा बाऊरी , संतोष सिंह ,प्रमोद पाठक, भाजपा जामुड़िया ग्रामीण मण्डल एक के अध्यक्ष जय गणेश सिंह, साधन माजी ,बृजमोहन पासवान, सुशील जोशी, बिष्णु पाठक ,रमेश घोष, अनिरुद्ध चक्रवर्ती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता