ईसीएल के द्वारा अधिगृहित जमीन पर कार्य करने का ग्रामीणों ने किया विरोध



 जामुड़िया-जामुड़िया ब्लाक दो स्थित चिंचुड़िया पंचायत क्षेत्र के डंगाल पाड़ा में ईसीएल द्वारा अधिकृत जमीन पर पर ईसीएल द्वारा कार्य के विरोध में स्थानीय ग्राम वासी ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया . ईसीएल के खिलाफ गांव वालों का आरोप है कि 1990 में ईसीएल द्वारा उनके गांव में जमीन को अधिग्रहित किया गया था लेकिन ईसीएल द्वारा स्थानीय गांव वालों को कोई सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है . ईसीएल द्वारा यहां के निवासियों को बिजली देने की बात कही गई थी, लेकिन आज भी वह मुहैया नहीं कराई गई है .यहां पर एक ही दाग में तकरीबन सात सौ परिवार रहते हैं जब तक ईसीएल द्वारा इन परिवारों के घरों में बिजली मुहैया नहीं कराई जाती है, वह लोग यहां पर ईसीएल को कोई काम नहीं करने देंगे. ईसीएल द्वारा यहां पर ना तो ग्रामीणों के लिए बिजली मुहैया कराई जा रही है न ही पानी की व्यवस्था की जा रही है और नहीं फुटबॉल ग्राउंड की देखभाल की जा रही है ,और तो और पिछले कई सालों से यहां पर जो फुटबॉल मैदान है उसे भी ईसीएल हथियाना चाहता है. ग्रामीणों का कहना है कि फुटबॉल मैदान को वह किसी भी तरह से।उन्हें जाने नहीं देंगे. उनके बच्चे यहां पर खेलते हैं और जब तक ईसीएल उनकी मांगे नहीं मानेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा .उनका यह भी कहना है कि यहां पर तकरीबन सात सौ परिवार रहते हैं. इसके बाद भी बाहर से तीन सौ और परिवारों को लाकर यहां पर बसाया जा रहा है. ऐसे में यहां पर जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोग रहते हैं उनके रोजगार पर भी विपरीत असर पड़ेगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार