कम्बल वितरण के दौरान हुए हादसे के विरोध में ग्रामीण युवा टीएमसी द्वारा विरोध प्रदर्शन




 रांनीगंज-आसनसोल में हुए कंबल वितरण हादसे के खिलाफ रानीगंज के बांसड़ा इलाके में आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक यूवा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से स्थानीय केकेएससी पार्टी कार्यालय से एक मोमबत्ती रैली निकाली गई ‌. रैली ने पूरे बांसड़ा इलाके की परिक्रमा की और मालीपाड़ा में स्थित जहर थान में जाकर यह रैली खत्म हुई. इस मौके पर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस अंचल अध्यक्ष ब्रजेश्वर मंडल, वंदना बाउरी, युवा अध्यक्ष जिशु दत्ता के के एस सी के अंगिरानंद हरिजन, एस सी एस टी सेल के अमित बाउरी, युवा अध्यक्ष ग्रामीण सौरभ हारी, बाबू पात्रों, उत्तम मंडल, मदन घोष मिलन बाद्यकर आदि उपस्थित थे. इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कंबल वितरण हादसे में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति की कामना की, साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की. उनका कहना था कि जिस तरह से भाजपा ने शिव चर्चा और कंबल वितरण के नाम पर बिना अनुमति के एक छोटी सी जगह पर हजारों की तादाद में लोगों को बुलाकर यह कार्यक्रम किया .इस वजह से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा कि इसके लिए दोषियों को उचित सजा देने की जरूरत है. उनका कहना है कि भाजपा के पास जनसमर्थन नहीं है, इसलिए वह इस तरह से धर्म की आड़ में जनसमर्थन बढ़ाने की कोशिश कर रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार