पुलिस का नोटिस का दूसरी बार भी पार्षद चैताली तिवारी ने नहीं किया अमल, बैरंग लौटी पुलिस



आसनसोल : आसनसोल रामकिशुन डंगाल कंबल वितरण प्रकरण में आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भाजपा पार्षद चैताली तिवारी को 22 दिसंबर को पूछताछ के लिए घर पर रहने की दूसरी नोटिस दी थी। लेकिन पार्षद चैताली तिवारी ने दूसरी बार भी इस नोटिस का अनदेखा करते हुए घर से नदारद रही।जिसके कारण गुरुवार को पूछताछ करने के लिए गई पुलिस के टीम को वापस बैरंग लौटना पड़ा। गौरतलब है कि बीते 14 दिसंबर को भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने अपने वार्ड में शिवचर्चा और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन करवाई थी। जिसमें कंबल वितरण के दौरान भगदड़ होने के कारण दो महिलाएं और एक बच्ची भीड़ के पैरों से कुचल कर मर गई। वहीं 6 महिलाएं घायल हो गई।इस मामले में 16 दिसंबर को आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने पार्षद चैताली तिवारी उनके पति पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, पार्षद गौरव गुप्ता, भाजपा पार्षद अमित तुलस्यान समेत 10 लोगों एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामला दर्ज की थी। इसमें 6 लोगों को 16 दिसंबर की रात गिरफ्तार का आसनसोल न्यायालय में पेश कर पुलिस ने 8 दिनों के रिमांड पर लिया है। इसके बाद बीते मंगलवार को आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने पार्षद अमित तुलस्यान को दुर्गापुर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए आसनसोल उत्तर थाना लाई। जहां उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।वही उसके पहले पुलिस ने चैताली तिवारी को 18 दिसंबर को पहली नोटिस जारी कर उन्हें 20 दिसंबर को पूछताछ करने के लिए घर पर रहने को कहा। लेकिन चेताली तिवारी घर पर नहीं मिली।उनके घर पर ताला लगा रहा।जिसके कारण पुलिस वापस लौट गई। इसके बाद पुलिस ने उसी दिन दूसरी नोटिस उनके दरवाजे पर चस्पा दिया।जिसमें उन्हें 22 दिसंबर के सुबह 10:00 बजे घर पर रहने को कहा गया था। लेकिन गुरुवार को भी वह नहीं मिली। इधर चैताली तिवारी और जितेंद्र तिवारी ने अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार कर ली है। लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है। देखना है कि अब पुलिस चैताली तिवारी को पूछताछ के लिए थाना बुलाने का क्या रवैया अपनाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता