दैनिक मजदूर के घर हुए जलकर राख,पहुँचे विधायक हरेराम सिंह



 जामुडिया:जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित चिचुडिया डंगाल पाडा स्थित एक आवास में शुक्रवार देर शाम को आग लगने से घर जलकर पुरी तरह राख हो गया.घटना के विषय में मिली जानकारी के मुताबिक चिचुडिया डंगाल पाडा निवासी भगत गोप नामक एक दिहाड़ी मजदूर के घर अचानक आग लग गई,वहीं देखते ही देखते घर में रखी सारी सामग्री सहित पूरा घर जलकर खाक हो गया.घटना की जानकारी पाकर शनिवार को जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुँचे तथा यथासम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया.पीड़ित भगत गोप ने बताया कि घर में रखा लगभग चार ड्रम चावल,एक अलमारी,जरूरी कागजात सहित घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया.उन्होंने बताया शाम को संध्या आरती के लिए जलाया गए प्रदीप से आग लगी जो पूरे घर में फैल गया जिससे बाद पूरा घर आग की चपेट में आ गया तथा पूरा घर जल गया. पीडीत परिवार को चिचुडिया ग्राम पंचायत प्रधान विश्वनाथ सांगुई के पहल पर खाद्य सामग्री सहित जरूरी समान प्रदान कराया गया .चिचुडिया ग्राम पंचायत प्रधान विश्वनाथ सांगुई ने बताया कि पीड़ित भगत गोप को चावल,त्रीपाल,कपड़ा,बर्तन आदि सामग्री दिया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात