गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने किया फाड़ी का घेराव

8 दिसंबर को चासी पाड़ा इलाके से हुई थी नाबालिग छात्रा लापता





दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना अधीन फरीदपुर फाड़ी के समीप रविवार 10 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा का अपहरण कर भगा ले जाने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फाड़ी का घेराव कर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान भीरंगी स्थित चासी पाड़ा इलाके के काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे. फाड़ी में घुसकर पुलिस के साथ जवाब तलब करने से फाड़ी परिसर में तनाव व्याप्त हो गया. सूचना पाकर दुर्गापुर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे एवं प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया. उल्लेखनीय है कि बीते 8 दिसंबर को रामप्रवेश पंडित की नाबालिग पोती अचानक घर से लापता हो गई थी. घटना को लेकर परिजनों ने पड़ोस के एक नाबालिग युवक पर लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था . शिकायत दर्ज होने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. जिससे इलाके के लोग आक्रोशित हैं. रामप्रवेश पंडित ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही है . अपहरणकर्ताओं के परिजन खुलेआम घूम रहे हैं. पुलिस को बार-बार कहने के बावजूद भी मामले को गंभीरता से जांच नहीं कर रही है. पुलिस को अविलंब अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लापता लड़की को वापस लाना होगा अन्यथा बस्ती के लोगों द्वारा जोरदार किया जाएगा .पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है.मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही युवक युवती को बरामद कर लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात