कोरोना से बचाव की तैयारी को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया दौरा




आसनसोल : दो साल बाद फिर कोरोना एक बार विश्व के चीन, जापान, समेत कई देशों में हाहाकार मचा रखा है। वहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। वही मृत्यु की भी संख्या दर बढ़ रही है। इसको लेकर भारत में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में कोई खास बृद्धि नहीं हुई है। लेकिन सरकार अपनी तैयारियों की समीक्षा मॉक ड्रिल के माध्यम से शुरू कर दी है। इसी के तहत मंगलवार को आसनसोल जिला अस्पताल में एक अभियान चलाया गया।इस मौके पर मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी शेख मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान इस प्रतिनिधिमंडल ने मॉक ड्रिल के माध्यम से यह समीक्षा की कि यदि कोविड की स्थिति बिगड़ती है, तो जिला अस्पताल में आधारभूत सुविधाएं क्या-क्या है। इस मौके पर एक पदाधिकारी ने बताया कि हालांकि भारत में कोरोना को लेकर कोई पैनिक स्थिति नहीं है। लेकिन फिर भी सरकार पड़ोसी देशों की स्थिति को देखते हुए अपनी तैयारी का समय समीक्षा कर रही हैं। इसी के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने दौरा किया और मॉक ड्रिल करवाया। पश्चिम बर्दवान जिले में दुर्गापुर महकमा अस्पताल और आसनसोल जिला अस्पताल में कोविड की भर्ती को लेकर सारी तैयारियां शुरू कर दी गई है। ताकि आपात स्थिति में रोगियों का बचाव किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता