बंदूक की नोक पर लूटने आये अपराधी घर मालिक के बुद्धिमानी से लूटने से बचे








 जामुड़िया-जामुड़िया थानांतर्गत बोगडा सिनेमा हॉल के पीछे मंगलवार बंदूक की नोक पर लूटने आए अपराधी ईसीएल कर्मी विश्वनाथ गोराई की बुद्धिमानी से स्वंय को लूटने से बचाया. मिली जानकारी के अनुसार सातग्राम प्रोजेक्ट के कर्मी विश्वनाथ गोराई के नवनिर्मित घर को दरवाजा को लगभग रात्रि साढ़े 8 बजे खटखटा कर कहा जाता है हम लोग दुकान से आए हैं.जब विश्वनाथ गोराई ने दरवाजा खोला, उसी समय अपराधी उनको रिवाल्वर लगा देते हैं, और उनसे कहा कि घर में 3 लाख रुपया होने की बात कह कर रुपयों की मांग किया, स्थिति को समझ कर विश्वनाथ गोराई ने उनसे कहा कि हम घर के भीतर से रुपया लेकर आते हैं, उस समय अपराधीयों ने दवाब देकर कहा कि हम लोग भी साथ में घर में जाएंगे और साथ में जाने लगते हैं ,इस दौरान विश्वनाथ गोराई समझदारी से अपराधियों को धक्का देकर घर के दरवाजे बंद कर जामुड़िया पुलिस प्रशासन को फोन कर छत के ऊपर हल्ला किया. अगल-बगल की जनता इकट्ठी के साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कॉमिशनरेट के डीसीपी सेंट्रल डॉ एस कुलदीप,एसीपी सेंट्रल श्रीमंत बनर्जी, थाना प्रभारी राहुल देव मण्डल सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर पूरे घर को घेर लिया. लेकिन अपराधी फरार होने में सफल हो गये . फिलहाल यह घटना की जांच जामुड़िया थाना पुलिस के आला अधिकारी मौके पर तैनात हैं . ज्ञात हो कि विश्वकर्मा पूजा की रात चोरों ने विश्वनाथ गोराई के पुत्र के मोबाइल और लैपटॉप चोरी कर ले गये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात