ईसीएल की लापरवाही का शिकार हुआ ट्रेक्टर चालक एंव मजदूर, कई फिट नीचे खदान में गिरा, मौके पर सहायक चालक की मौत






सालानपुर-सालानपुर थाना क्षेत्र के ईसीएल के मोहनपुर कोयला खदान में सोमवार शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर खदान में कई फिट नीचे जा गिरा। ट्रेक्टर में सवार सहायक चालक की मौके पर ही मौत हो गई एंव चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घयाल अवस्था मे चालक को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ चालक का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान इटापारा पंचायत के पाकुरिया निवासी नवीन टुडू के रूप में हुई है। वही चालक का नाम राजलाल मुर्मू बताया जा रहा है। वही घटना की खबर मिलते ही सालानपुर थाना की पहाड़गोंड़ा कैंप पुलिस, ईसीएल एंव सीआईएसएफ की सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ईसीएल सुरक्षा अधिकारी एंव सीआईएसएफ द्वरा जब्त अवैध कोयला को खाली कर यह ट्रेक्टर वापस लौट रहा था तभी अनियंत्रित हो कर कोयला खदान में कई फिट नीचे जा गिरा। परिजनों की शिकायत है कि मोहनपुर कोयला खदान में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ नही है। सड़क के किनारे खुले रूप से खदान का संचालन किया जा रहा है। कोई दीवार नहीं दिया गया है और ना ही सड़क पर लाइट की व्यवस्था है। आये दिन जानवर खदान में गिरते रहते है। मृतक के परिवार क्या होगा? उन्होंने न्याय मिलना चाहिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात