स्पोर्ट्स असेंबली में अंग्रेजी नव वर्ष की स्वागत की तैयारी जोरों पर,सजाए जा रहे हैं पूरे प्रांगण को






 रानीगंज-दो वर्षों के कोरोना काल के पश्चात सभी पर्व त्यौहार को लोग जोर शोर से मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है,ऐसे में अंग्रेजी न्यू ईयर के आगमन के स्वागत में पीछे क्यों रहें.नए वर्ष के स्वागत में जोशो खरोश से जुटे कोयलांचल की सुप्रसिद्ध खेलकूद की संस्था स्पोर्ट्स असेंबली परिसर को वर्ष की समाप्ति एवं नववर्ष के आगमन को लेकर भब्य तरीके से सजाया जा रहा है. वर्ष की समाप्ति 31 दिसंबर की देर शाम को शानदार कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी चल रही है. संस्था के अध्यक्ष पवन बाजोरिया, सचिव सौरभ खेतान, कार्यक्रम के संयोजक अनीश पोद्दार इस मोहक कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस वर्ष नए वर्ष की आवागमन एवं पुराने वर्ष की समाप्ति पर 31 दिसंबर की रात के लिए पूरे संस्था प्रांगण को रंग बिरंगे आकर्षनीय लाइट से सजाया गया. सचिव सौरभ खैतान ने बताया कि मुंबई के विख्यात लेजरमेन एवं उनके टीम के कलाकारों द्वारा अद्भुत नृत्य संगीत की प्रस्तुति की जाएगी, कोलकाता के विख्यात डीजे कुणाल बॉस के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्य को आमंत्रित किया गया है, भारत के विख्यात लाइफ बैंड रांची से बुलाया जा रहा है, इसके अलावा बच्चों के लिए तरह-तरह के फन फिएस्टा मनोरंजन खेल का भी आयोजन होगा, कई तरह के व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे,लोगो को अपने परिवार के साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद के लिए कई कुबाना बनाए जा रहे हैं. कोलकाता की अभिलाषा शुक्ला मोहक अंदाज में एंकरिग करेंगी. संस्था के कई अन्य सदस्य कार्यक्रम को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं.अध्यक्ष पवन केजरीवाल ने बताया कि इस अनोखे कार्यक्रम का इंतजार लोगों को साल भर से रहता है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता